फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क में बवाल: तीन मुकदमों में 179 आरोपी, छह नामजदों सहित 22 गिरफ्तार, बाकी जल्द दबोचे जाएंगे

Fri, 01 Aug 2025 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आंबेडकर पार्क से बोर्ड उखाड़ने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। तीन मुकदमों में 84 नामजदों सहित 179 लोग आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शाहगढ़ में आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र के गांव शाहगढ़ में स्थित आंबेडकर पार्क का बोर्ड उखाड़े जाने के बाद हुए बवाल के आरोपियों की पुलिस ने 31 जुलाई को गिरफ्तारी करना शुरू कर दिया है। शाम तक छह नामजदों सहित 22 लोग पकड़े जा चुके थे। वहीं तीन मुकदमों में 84 नामजदों सहित 179 लोग आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित के अनुसार शाहगढ़ में आंबेडकर पार्क से बोर्ड उखाड़ने के आरोप में दलित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद भूपेश , जयदीप, आदित्य, सतेंद्र समेत पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षत्रिय समाज के किशनपाल सिंह की तहरीर पर मोनू, आकाश, विकास, विपिन, गोविंद मिस्त्री, वीरेश, गणेश, पंकज, जॉनी , अशोक, धर्मवीर, भूपेश, धीरेंद्र, सुमित, डेविड,नीतेश, संजय, हरिशंकर, श्रीदेवी, यशोदा, राजवती, पिंकी, कमलेश, अनीता देवी, उषा देवी व अन्य 20 से 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जाम, हंगामा व अराजकता फैलाने के मामले में 56 नामजद समेत 50 से 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं। सीओ गर्वित सिंह ने बताया है कि 31 जुलाई को दबिश देकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

गांव शाहगढ़ में हुए बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है, अब तक छह नामजदों सहित 22 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।-अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें