फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलानाओं के फतवे: नहीं डरी रूबी आसिफ खान, नरोरा घाट जाकर किया गणेश विसर्जन

Wed, 07 Sep 2022 04:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रूबी आसिफ खान के साथ उनकी दो मुस्लिम महिला पड़ोसी भी मौजूद थीं। सुबह रूबी ने सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की और उसके बाद मूर्ति को सिर पर रखकर अपने मुस्लिम क्षेत्र में यात्रा निकाली।
विज्ञापन
रूबी आसिफ खान ने नरोरा घाट जाकर किया गणेश विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गणेश प्रतिमा घर पर स्थापित करने के बाद मौलानाओं के निशाने पर आई भाजपा नेता रूबी आसिफ खान आज बुधवार के दिन गणेश प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन करने नरोरा गंगा घाट पहुंची और वहां जाकर गणेश प्रतिमा का दंपती ने गणेश विसर्जन किया। 

विज्ञापन


रूबी आसिफ खान के साथ उनकी दो मुस्लिम महिला पड़ोसी भी मौजूद थीं। सुबह रूबी ने सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की और उसके बाद मूर्ति को सिर पर रखकर अपने मुस्लिम क्षेत्र में यात्रा निकाली। इसके बाद प्रतिमा लेकर नरौरा के लिए रवाना हो गई। वहां जाकर विधि विधान से विसर्जन किया।

रूबी ने बताया कि आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को सात दिन बाद विधि विधान के साथ नरौरा घाट पहुंच कर विसर्जन किया है। गौरतलब है कि रूबी आसिफ खान ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति 31 तारीख को घर में स्थापित की थी। रूबी का कहना है कि तभी से उनको मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरफ से बयानों के माध्यम से फतवे जारी होने लगे।
विज्ञापन


कट्टरपंथियों ने तरह-तरह के बयान जारी कर कहा था कि यह हिन्दू बन चुकी है। यह मुस्लिम हो ही नहीं सकती। इसने अपने यहां मूर्ति रख ली। इसको इस्लाम से खारिज करो। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी। परिवार को जिंदा जला कर मारने के लिए तक बोल दिया गया। इस तरह की धमकियां आने लगी। बाहर निकलती हूं तो उल्टे सीधे कमेंट किए जाते हैं कि हिंदू जा रही है। लेकिन मुझे फतवा और मौलानाओं से कोई डर नहीं है। मैंने जिस तरीके से धूमधाम से गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और उसी तरह धूमधाम से सुबह घर से विसर्जन के लिए निकली और बुलंदशहर के नरौरा गंगा घाट पर पहुंच कर विधि विधान से विसर्जन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें