रूबी आसिफ खान ने अपने घर में सबसे पहले गणेश प्रतिमा ही स्थापित की थी। उन्होंने गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया था, तब से वह चर्चा में आईं। इसके बाद कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिससे वह डरी नहीं और एक के बाद एक जन्माष्टमी, नवरात्र, होली, दीपावली मनाती रहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा अपने घर पर स्थापित किया। नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की। वह हर दिन पूजा-अर्चना करेंगी।
विज्ञापन
रूबी ने कहा कि उनका मकसद आपसी भाईचारा बढ़ाना है। इससे पहले रूबी ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित किया था। रूबी आसिफ खान ने अपने घर में सबसे पहले गणेश प्रतिमा ही स्थापित की थी। उन्होंने गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया था, तब से वह चर्चा में आईं।
इसके बाद कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिससे वह डरी नहीं और एक के बाद एक जन्माष्टमी, नवरात्र, होली, दीपावली मनाती रहीं। उन्हें डराने के लिए उनके घर व गली में धमकाने वाले पोस्टर भी लगाए गए थे।