फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रूबी आसिफ खान ने घर में स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा, मनाती हैं सभी हिंदू त्यौहार

Sun, 15 Oct 2023 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रूबी आसिफ खान ने अपने घर में सबसे पहले गणेश प्रतिमा ही स्थापित की थी। उन्होंने गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया था, तब से वह चर्चा में आईं। इसके बाद कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिससे वह डरी नहीं और एक के बाद एक जन्माष्टमी, नवरात्र, होली, दीपावली मनाती रहीं।
विज्ञापन
मां दुर्गा की पूजा करती रूबी आसिफ खान - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा अपने घर पर स्थापित किया। नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा-अर्चना की। वह हर दिन पूजा-अर्चना करेंगी। 

विज्ञापन


रूबी ने कहा कि उनका मकसद आपसी भाईचारा बढ़ाना है। इससे पहले रूबी ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित किया था। रूबी आसिफ खान ने अपने घर में सबसे पहले गणेश प्रतिमा ही स्थापित की थी। उन्होंने गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया था, तब से वह चर्चा में आईं। 

इसके बाद कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिससे वह डरी नहीं और एक के बाद एक जन्माष्टमी, नवरात्र, होली, दीपावली मनाती रहीं। उन्हें डराने के लिए उनके घर व गली में धमकाने वाले पोस्टर भी लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें