फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की तस्वीर पर खून से किया तिलक: रूबी आसिफ खान ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, केक काटकर मांगी दुआ

Sun, 18 Sep 2022 04:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गणेश प्रतिमा घर पर स्थापित करने के बाद मौलानाओं के निशाने पर आई भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटकर पीएम की लंबी आयु की दुआ की।
विज्ञापन
रूबी आसिफ खान ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चाओं में रहने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर पर खून से तिलक किया। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की दुआ की। रूबी आसिफ खान ने कहा कि पीएम मोदी हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं।

विज्ञापन


गणेश प्रतिमा घर पर स्थापित करने के बाद मिली थी धमकी
रूबी आसिफ खान गणेश प्रतिमा घर पर स्थापित करने के बाद मौलानाओं के निशाने पर आ गई थी। कट्टरपंथियों ने तरह-तरह के बयान जारी कर कहा था कि यह हिन्दू बन चुकी है। यह मुस्लिम हो ही नहीं सकती। इसने अपने यहां मूर्ति रख ली। इसको इस्लाम से खारिज करो। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी। परिवार को जिंदा जला कर मारने तक के लिए बोल दिया गया था।

विधि विधान से किया विसर्जन
उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां आने लगी। बाहर निकलती तो उल्टे सीधे कमेंट किए जाते कि हिंदू जा रही है। लेकिन मुझे फतवा और मौलानाओं से कोई डर नहीं। मैंने जिस तरीके से धूमधाम से गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और उसी तरह धूमधाम से सुबह घर से विसर्जन के लिए निकली और बुलंदशहर के नरौरा गंगा घाट पर पहुंच कर विधि विधान से विसर्जन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें