फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश ही नहीं विश्व के नेता हैं नरेंद्र मोदी - सांसद

सार

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश ही नहीं वरन विश्व के नेता हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर मुक्ता संजीव राजा ने चित्र प्रदर्शनी को सराहते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस को अवश्य ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल होगी।एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जैसे नेता कीमिसाल किसी भी देश में नहीं मिलती है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जीवन और व्यक्त? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अमृत महोत्सव पार्क में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रदर्शित करती हुई चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से ’सेवा सप्ताह थीम’ पर हुए इस आयोजन का सांसद सतीश गौतम, विधायक कोल अनिल पाराशर,शहर मुक्ता संजीव राजा, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश ही नहीं वरन विश्व के नेता हैं। वे हमेशा से ही विकासवादी सोच के प्रबल समर्थक रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर मुक्ता संजीव राजा ने चित्र प्रदर्शनी को सराहते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस को अवश्य ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल होगी।
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जैसे नेता कीमिसाल किसी भी देश में नहीं मिलती है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने भी अपने विचार रखे। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने पुस्तक ’मोदी ञ्च20 , नरेन्द्र मोदी : द ग्लोबल लीडर’, ’योगी का रामराज्य’ भेंट की गई। उन्होंने बताया कि यह चित्र प्रदर्शनी 23 सितम्बर तक जनसामान्य के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें