फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 मीटर लंबे तिरंगे संग भारत माता के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 101 मीटर लंबी तिरंगा लिए यात्रा निकाली गई। जोश और उमंग के साथ भारत को अखंड भारत बनाने का संकल्प लिए स्वयंसेवक वंदेमातरम् और भारत माता की जय जयकार करते चल रहे थे। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर पुष्प वर्षा हुई और बारिश भी।
विज्ञापन

यह यात्रा रामलीला ग्राउंड से सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, फूल चौराहा होते हुए अचल ताल मार्ग से रामलीला ग्राउंड पहुंची। इस दौरान तेज बारिश होती रही और तिरंगा लहराता रहा। समापन पर राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान विद्यार्थी आयाम द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने और भारत को अखंड बनाने के लिए संघ पूरी तरह समर्पित है। कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्रशेखर, क्षेत्रीय ग्राम समिति सदस्य राजवीर, हरीगढ़ शहर विभाग संघचालक ललित, विभाग सेवा प्रमुख मनवीर, महानगर संघचालक अजय देवेंद्र, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, मित्र महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर प्रचार प्रमुख आचार्य रोहिताश्व, दलवीर, पंकज, आनंद, कृष्ण कुमार आदि सहित सभी जनप्रतिनिधि, विधायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें