फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस शाखा टोली एकत्रीकरण: गरजे प्रचारक, बोले- सनातन धर्म का पालन करते हुए राष्ट्र को बनाना है परम वैभवशाली

Mon, 10 Mar 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आरएसएस का शाखा टोली एकत्रीकरण कार्याक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि औरंगजेब ने जहां-जहां मंदिर तोड़े वहां होल्कर जी ने उनका जीर्णोद्धार किया और सनातन की रक्षा करते हुए स्थापना की।
विज्ञापन
स्टेडियम में आरएसएस द्वारा शाखा टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सेवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि सनातन में ही महिलाओं को श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है, जहां महिलाओं की पूजा देवी सरस्वती, दुर्गा, काली और पार्वती के रूप में होती है। सनातन के अलावा ऐसा किसी अन्य मजहब और धर्म में नहीं है। संघ में जाति वर्ग भेद नहीं है। हमें सनातन धर्म का पालन करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है। क्षेत्र प्रचारक ने यह बात अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में 9 मार्च को आयोजित शाखा टोली एकत्रीकरण में कही।

विज्ञापन


औरंगजेब ने जहां-जहां मंदिर तोड़े वहां होल्कर ने कराया जीर्णोद्धार
क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि जिस स्टेडियम में हैं वो अहिल्याबाई होल्कर के नाम से है। संघ देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म शताब्दी बृहद स्तर पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच मना रहा है, ये गौरव की बात है। होल्कर जी का शासन महाराष्ट्र में था। मगर कुछ दिनों बाद उन्होंने महाराष्ट्र के बाहर भी देश और धर्म का कार्य किया। औरंगजेब ने जहां-जहां मंदिर तोड़े वहां होल्कर जी ने उनका जीर्णोद्धार किया और सनातन की रक्षा करते हुए स्थापना की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वाभिमान जगाने के लिए की गई संघ की स्थापना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना सन् 1925 में हुई, तब हमारा देश पराधीन था। इस समय दो धाराएं थीं। एक धारा अहिंसावादी थी जिसका नेतृत्व गांधी जी कर रहे थे। दूसरे आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद वीर सावरकर आदि महान क्रांतिकारी थे। मगर हमारे देश में अंग्रेजों से पहले मुगलों का शासन था। इसलिए भारत की आजादी सिर्फ आजादी रह जाती। ऐसे समय में संघ के संस्थापक डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने चिंतन किया। हमारा देश गौरवशाली है, मगर मूलतत्व समाप्त हो रहा है। इसलिए हेडगेवार ने स्वाभिमान जगाने की जरूरत समझी। उन्होंने अध्ययन किया कि यहां का मूल हिंदू संगठित नहीं है। ऐसा सोचते हुए 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में संघ की स्थापना हुई। यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण करता है। यह सब शाखा से संभव हो पाता है। शाखा टोली के माध्यम से हम संघ का विस्तार करते हैं। पूरे विश्व में जितने भी संगठन है वो बचपन से कार्यकर्ता नहीं बनाते, मगर संघ में बचपन से ही जिम्मेदारी दी जाती है। बचपन से ही कूट-कूट कर संघ निर्माण की कार्यशैली डाली जाती है। संघ की शाखा में एक साथ बौद्धिक, शारीरिक कार्यक्रम होते हैं। संघ के स्वयंसेवक जाति धर्म से उठकर निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं, जहां पर भी आवश्यकता पड़ती है संघ के स्वयंसेवक तैयार रहते हैं।

सेना की तरह कार्य करता है संघ
अध्यक्षता करते हुए डाॅ. अमित गुप्ता ने कहा कि संघ में स्वार्थ नहीं है। आर्मी की तरह संघ का कार्य है। हम सभी खुद को केवल सनातनी समझें तो राष्ट्र मजबूत होगा। विश्व की शक्तियां विभाजित करने में लगी हैं, जिससे वह हम पर कब्जा कर सकें। अंग्रेज मुट्ठीभर थे मगर हमें पराधीन बनाया। जिन कमियों की वजह से पराधीन रहे हैं, उस पर हमें ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक राजकुमार, महानगर संघचालक अजय सर्राफ, वरिष्ठ प्रचारक गिरिजा शंकर, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम शंकर, विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, विभाग सह संघचालक ललित कुमार, कार्यवाह योगेश आर्य, खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, धीरज, सुधीर शर्मा, प्रीतम, सूरजपाल, मनवीर, राजनारायण, रतन कुमार, अवनीश बजरंगी, प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें