फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि संग्रह के बाद अब ‘लोक संग्रह’ का लक्ष्य

Wed, 17 Feb 2021 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
भूपेंद्र शर्मा। महानगर प्रचार प्रमुख - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ‘लोकसंग्रह’ की तैयारी में है। दरअसल, आरएसएस ने निधि समर्पण अभियान के तहत महानगर में करीब नौ लाख लोगों से संपर्क साधा और इनमें से दो लाख से अधिक परिवारों ने धनराशि दान दी। अब संघ ने इन दो लाख से अधिक परिवारों को हमराही बनाने की तैयारी शुरू हो गई है ताकि परिवार का दायरा बढ़ सके।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। संघ के रणनीतिकार स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के बाद इस दिशा में काम शुरू हो गया है। महानगर में करीब 2.25 लाख परिवार निधि समर्पण अभियान में सहयोगी बने। अब उन सभी परिवारों को संघ का हमराही बनाने की योजना है। महानगर संघ चालक अजय सराफ का कहना है कि निधि संग्रह के बाद ‘लोकसंग्रह’ करना है।
विज्ञापन

आरएसएस निधि समर्पण अभियान के दौरान संपर्क में आए परिवारों के निरंतर संपर्क में रहेगा। वहीं, महानगर प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा कहते हैं कि निधि समर्पण अभियान के दौरान करीब 2.25 लाख परिवारों ने 6 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि समर्पित की। इस दौरान करीब नौ लाख लोगों से मिलना हुआ। अब संघ के कार्यकर्ता सभी परिवारों के संपर्क में रहेंगे।
उनके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे। संघ के कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित करेंगे। संघ की कार्य पद्धति से अवगत कराएंगे। संघ से जुड़ना चाहेंगे तो जोड़ेंगे। पहले प्राथमिक शिक्षा वर्ग एवं एक साल बाद संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ के आंदोलन व अभियान के दौरान नागरिक संपर्क में आते हैं। रुचि के अनुसार उनको संघ के सेवा कार्यों से जोड़ दिया जाता है।
संघ में संपर्क के बारे में एक विशेष बात कही जाती है। अपरिचित से परिचित, परिचित से मित्र, मित्र से स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवक से कार्यकर्ता बनता है। - भूपेंद्र, महानगर प्रचार प्रमुख
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान ...
- महानगर में 15 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक अभियान चला।
- करीब 2.25 लाख परिवारों ने धनराशि दान दी।
- करीब 9 लाख व्यक्तियों से संपर्क किया गया।
- 6 करोड़ रुपये से अधिक की निधि संग्रह की गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - एक नजर में
- संगठन की दृष्टि से आरएसएस के अलीगढ़ जिले में तीन जिले (महानगर, खैर एवं अतरौली)।
- महानगर में 15 नगर : केशवनगर, माधव नगर, प्रताप नगर, आजाद नगर, दाऊजी नगर, सेवाधाम नगर,, शिवाजीनगर, विश्वकर्मा नगर, हरिदासनगर, राजा महेंद्र प्रताप नगर, दीनदयाल नगर, अंबेडकर नगर, सावरकर नगर, संत रविदास नगर एवं विवेकानंद नगर।
- संघ के अनुषांगिक संगठन : भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बाल कल्याण समिति, लघु उद्योग भारती, केशव सेवा धाम, सेवा भारती, विद्या भारती मातृ मंडल, अधिवक्ता परिषद, भारतीय मजदूर संघ, संस्कार भारती, हिंदू जागरण मंच, भारतीय शिक्षण मंडल, विज्ञान भारती, स्वदेशी जागरण मंच, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, भारत विकास परिषद, शिक्षा बचाओ आंदोलन, आरोग्य भारती, क्रीड़ा भारती, यूथ फॉर नेशन, ग्राहक पंचायत, राष्ट्र सेविका समिति, सहकार भारती, रोजगार भारती आदि।
विज्ञापन

सभी धर्म के लोगों से मिला सहयोग
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के दौरान सभी धर्म के लोगों से सहयोग मिला। महानगर प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि कई मुस्लिम परिवारों ने श्रद्धा के साथ निधि समर्पण अभियान में सहयोग किया। भाजपा महावीरगंज महिला मोर्चा की मंत्री रूबी आसिफ खान एवं आमिर रशीद के माध्यम से भी कुछ लोगों ने सहयोग दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में स्वयंसेवक।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें