फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरएसएस के होली मिलन समारोह का टेंट उखाड़ा, दो समुदाय के लोगों में हुई तीखी नोकझोंक

Sun, 12 Mar 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इसमें सांसद सतीश गौतम, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह और भाजपा के अन्य नेता आमंत्रित थे। हालांकि यह नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। तभी समुदाय विशेष के लोग आ गए और कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का विरोध शुरू कर दिया। इन लोगों ने टेंट को उखाड़ दिया।
विज्ञापन
टेंट उखाड़ते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव रायट में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के होली मिलन समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने समारोह के लिए लगाए गए टेंट का विरोध करते हुए इसे उखाड़कर फेंक दिया। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर नोकझोंक हुई। लोधा थाना पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया। पुलिस टेंट उखाड़ने के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


शिशुपाल और राधेश्याम राठौर निवासी रायट ने बताया कि गांव में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इसमें सांसद सतीश गौतम, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह और भाजपा के अन्य नेता आमंत्रित थे। हालांकि यह नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। तभी समुदाय विशेष के लोग आ गए और कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का विरोध शुरू कर दिया। इन लोगों ने टेंट को उखाड़ दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक होने लगी। 

सूचना पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। लोधा थाने का पुलिस बल और एक प्लाटून पीएसी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मामले को शांत कराया। सुरक्षा घेरे के बीच होली मिलन समारोह का संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर होली मिलन समारोह के लिए टेंट लगाया गया था, वह जमीन ग्राम पंचायत की है। समुदाय विशेष के लोग इस पर टेंट लगाने का विरोध कर रहे थे। यह लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं। आरएसएस के जिला संयोजक ठाकुर प्रेमपाल सिंह, क्षेत्रीय संयोजक राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जसवंत सिंह, नरेंद्र लोधी, नाहर सिंह, साहब सिंह, मनवीर सिंह सहित आरएसएस से जुड़े लोग कार्यक्रम में पहुंचे और होली मिलन की रस्में पूरी कराईं। 

ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों की शह पर होली मिलन समारोह के कार्यक्रम के टेंट को उखाड़कर गिराया गया है। लोधा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का टेंट उखाड़ने की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ गांव रायट पहुंच गए। मौके पर शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें