अनिल अग्रवाल ने बताया कि समाज के द्वारा पूरे देश में इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है । बृज प्रांत की नारी शक्ति सह प्रमुख डॉ नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान में नारी शक्ति की बड़ी ही अहम भूमिका है। पूरे परिवार और समाज को दिशा देने वाली नारी शक्ति इस अभियान में योगदान दे रही है। विभाग संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि घर-घर कैसे पहुंचना है, इस सब की योजना कार्यकर्ताओं के साथ बना ली गई है । कार्यकर्ता इस अभियान में लग गए है। थैला और थाली को इकठ्ठा कर 100 - 100 के बंडल बना कर कुंभ भेजे जाएंगे, फिर कुम्भ में साधु-संतों को तथा वहां के अखाड़ों में भी वितरित किया जाएगा।
महानगर संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महानगर में इस अभियान के निमित थैला और थाली का संग्रह किया जा रहा है। जो स्वयं थैला और थाली कुम्भ भेजना चाहते हैं, वह 9532686528, 7355393697 पर संपर्क कर सकते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान रवि वार्ष्णेय, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र शर्मा, सह विभाग प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।