फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुबई एयरलाइन में नौकरी का इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर 3.66 लाख की ठगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर दुबई एयरलाइन में नौकरी का विज्ञापन देकर कोचिंग सेंटर संचालक ने अंबाला के दानवीर से 3.66 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी का पता चलने पर पीड़ित सोमवार शाम मैरिस रोड पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक को क्वार्सी थाने ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, कुछ अन्य पीड़ित भी देर रात क्वार्सी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर निवासी दानवीर सिंह ने बताया कि मार्च 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दुबई एयरलाइन में नौकरी का एक विज्ञापन देखा था। उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने अपना नाम सचिन मित्तल बताया। आरोप है कि सचिन ने उसे दुबई एयरलाइन में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा कि वह उसे वीजा भी बनवाकर देेगा। आरोपी की बातों में आकर दानवीर ने 2.16 लाख, 33,000 और 12,000 रुपये ऑनलाइन व 1.50 लाख रुपये आरोपी को नकद दे दिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपी लगातार झूठा दिलासा देता रहा। काफी समय बीतने पर भी दानवीर को न नौकरी मिली और न ही वीजा। तब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। दबाव बनाने पर आरोपी ने केवल 45,000 रुपये लौटाए।

शेष 3.66 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने बाकी रकम का तकादा किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जिस नंबर से उसे रुपये लौटाए थे। उससे संपर्क कर दानवीर ने आरोपी का पता लगाया। तब पता चला कि आरोपी मूलरूप से यमुनानगर का रहने वाला है। वह मैरिस रोड पर कोचिंग सेंटर चलाता है और नाम बदलकर ठगी करता है। आरोप है कि उसकी पत्नी व एक अन्य आरोपी भी ठगी में शामिल हैं। आरोपी कई लोगों से इसी तरह नौकरी के नाम पर ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस मामले में क्वार्सी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आदित्य बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें