फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने वसूली गैंग की सात महिलाएं पकड़ीं

विज्ञापन
आरपीएफ द्वारा पकड़ी गयी ट्रेन में अवैध वसूली करने वाली महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नई दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों में सक्रिय हुए महिला का वसूली गैंग शुक्रवार को आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। कैफियात एक्सप्रेस से गैंग की सात महिलाओं को पकड़ा गया। इनके संबंध में कैफियात एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने इसकी आरपीएफ के अधिकारियों के नंबर पर शिकायत की थी। साथ ही उसने गैंग का वसूली करते हुुए वीडियो भी वायरल कर दिया था। इसके बाद आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और गैंग को गाड़ी के अलीगढ़ पर पहुंचते ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं की शिनाख्त शारदा पत्नी चन्ना निवासी शिव कालोनी, खुर्जा, बुलंदशहर, नाजीरा पत्नी अन्ना निवासी सीमापुरी दिलशाद गार्डन, नई दिल्ली, लक्ष्मी पत्नी धर्मवीर निवासी खैर बाईपास, बन्नादेवी, अलीगढ़, रामादेवी पत्नी वासुदेव निवासी पला रोड, सासनी गेट, अलीगढ़, कुसमा देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी महेंद्र नगर, सासनी गेट, अलीगढ़, बिरखो पत्नी रमेश निवासी कोतवाली खुर्जा, बुलंदशहर, ऊषा देवी पत्नी नीरज उर्फ नरेंद्र निवासी सेक्टर-9, विजय नगर, गाजियाबाद के तौर पर हुई है। यह यात्रियों से ट्रेन में जबरन वसूली करती थीं। साथ ही इनके गैंग की कुछ महिलाएं अवैध रूप से वेंडिंग की भी करतीं थीं। एक शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कैफियात एक्सप्रेस से सभी को दबोचा गया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
स्टेशन पर मिला पांच हजार रुपये से भरा पर्स
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के मुताबिक स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक काले रंग का पर्स मिला। उसमें पांच हजार रुपये थे। कई यात्रियों से पूछताछ की गई। पर्स वारिस न होने पर उसमें मिली रकम को रेलवे के राजस्व में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें