आरपीएफ की गिरफ्त में शातिर चोर।
- फोटो : CITY OFFICE
रेलवे सुरक्षा बल ‘आरपीएफ’ की टीम ने बुधवार को एक चोर को दबोचकर जेल भेजा। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि मंजूरगढ़ी स्टेशन के पास किलोमीटर नंबर 158-20-22 के मध्य से रेलवे लाइन से 18 नग पेंडल क्लिप निकालकर बोरे में भरकर ले जाते समय विष्णु पुत्र रामचरण निवासी मोहल्ला बदर बाग, सिविल लाइंस को दबोचा गया।
उसके पास से बरामद हुई पेंडल क्लिप की कीमत करीब 900 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। उसे दबोचने वाली टीम में एएसआई ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल आदिल, विनय कुमार, देवकीनंदन मीणा, नरेश कुमार शामिल रहे।