फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good bye 2022 Welcome 2023: न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर दस घंटे अलीगढ़ में रूट रहेगा डायवर्ट, यहां जाएं पर देख

Fri, 30 Dec 2022 07:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

31 दिसंबर की शाम 4 बजे से रात्रि 2 बजे तक न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर दस घंटे के लिए अलीगढ़ में रूट डायवर्ट की व्यवस्था गई है। एम्बूलेन्स एवं आपातकालीन सेवाओ से सम्बन्धित वाहन उक्त प्रतिबन्धों से मुक्त रहेगें।
विज्ञापन
अलीगढ़ में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 दिसंबर की रात्रि में नववर्ष के आगमन पर अलीगढ़ में सेलीब्रेशन की धूम रहती है। शहर के सेन्टर प्वाइंट क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसे देखते हुए सांय 4 बजे से रात्रि 2 बजे तक दस घंटे के लिए रूट डायवर्ट व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


यहां रहेगा नो व्हीकल जोन 

  • गान्धीआई तिराहे से सेन्टर प्वाइन्ट की तरफ 
  • मैरिस रोड चैराहे से सेन्टर प्वाइन्ट की तरफ 
  • एसबी आई तिराहे से सेन्टर प्वाइन्ट की तरफ
  • मधेपुरा तिराहे रेलवे स्टेशन से सेन्टर प्वाइन्ट की तरफ
  • अतरौली अड्डा ए रामघाट रोड से सेन्टर प्वाइन्ट की तरफ


यहां रूट रहेगा डायवर्ट

  • एटा चुंगी चैराहा से सभी वाहन क्वार्सी चैराहा, होकर महेशपुर, हरदुआगंज, बोनेर, कमालपुर होकर जाएंगे
  • क्वार्सी चैराहा से सभी वाहन एटा चुंगी बोनेर कमालपुर महेशपुर तिराहा तथा हरदुआगंज होकर जाएंगे
  • सारसौल चैराहा से सभी वाहन सारसौल से नादा पुल, खेरेश्वर, भाकरी से होकर जाएंगे
  • सासनीगेट चैराह से सभी वाहन मथुरा चैन्जर, आगरा चैन्जर होकर जाएंगे

विज्ञापन

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • एसबीआई तिराहे के पास रेलवे लाइन की तरफ सड़क के किनारे
  • रेलवे स्टेशन की पार्किग में 
  • अब्दुल्ला गल्र्स कालेज से लाल डिग्गी तिराहे के किनारे
  • मैरिस रोड चारोहे से केला नगर की तरफ सडक के किनारे 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें