एसपी ट्रैफिक, आरटीओ प्रवर्तन, एआरटीओ प्रशासन के नेतृत्व में शहर के तस्वीर महल चौराहा, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड पर वाहनों की चेकिंग की गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के सातवें दिन 7 जनवरी को शहर भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से हादसे कम होंगे।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह, एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार के नेतृत्व में शहर के तस्वीर महल चौराहा, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड पर वाहनों की चेकिंग की गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए।
एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम और आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। उल्लंघन करने पर चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। इस अवसर पर यात्री कर अधिकारी डॉ. ज्योति मिश्रा, मथुरा प्रसाद आदि थे।