फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग विवाद: रूफटॉप ठेकेदार ने किया पलटवार, दी शिकायत, कहा-व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में किया जा रहा हंगामा

Tue, 16 Jan 2024 04:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट पर प्राण प्रतिष्ठा होर्डिग फाड़ने के मामले में रूफ टॉप ठेकेदार ने शीर्ष स्तर पर शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में जानबूझकर होर्डिंग फाड़कर उन्हें विवादित करने के इरादे से खुद ही हंगामा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर होर्डिंग स्थल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सेंटर प्वाइंट इलाके में प्राण प्रतिष्ठा का होर्डिंग फाड़ने संबंधी विवाद में रूफ टॉप ठेकेदार उपेंद्र गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने इस संबंध में शीर्ष स्तर पर शिकायत करते हुए कहा है कि वे नगर निगम के अधिकृत ठेकेदार हैं। उन्हें सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने एक वर्ष के लिए ठेका जारी किया है। मगर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में जानबूझकर होर्डिंग फाड़कर उन्हें विवादित करने के इरादे से खुद ही हंगामा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रूफ टॉप ठेका एजेंसी गुप्ता एडवरटाइजर के स्वामी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि यह पूरा आंदोलन भाजयुमो के नेता की अगुवाई में हुआ है। जो पूर्व में नुमाइश में ठेका चला चुके हैं। उन्होंने होर्डिंग ठेकेदार से जुड़े भाजयुमो नेता के साक्ष्य शिकायत में पेश करते हुए बताया कि नुमाइश ठेके के समय भी उन्होंने होर्डिंग फाड़े गए थे। तभी से वे रंजिश रखते हैं। इसी विवाद में अब उनकी साइट पर पहले तो बिना उनकी अनुमति के होर्डिंग लगाए गए। फोन पर जब कहासुनी हुई तो खुद ही होर्डिंग फाड़कर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर उनके कर्मचारी को पिटवाया और मुकदमा कराया गया, जबकि उन्हें नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने रूफ टॉप का ठेका जारी किया है। जिसका अधिकृत पत्र भी शिकायत के साथ लगाया है। 

 यह भी बताया कि ठेका जारी होने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक स्तर से शिकायत की गई, जिस पर खुद उन्होंने जांच कराई। ये सब यूनीपोल ठेके से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में हो रहा है। इसकी सच्चाई से जांच होनी चाहिए। उनके साथ सेंटर प्वाइंट पर अन्याय हुआ और उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस मामले में नगर निगम के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं, जिसे लेकर वे बहुत जल्द हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने शिकायत के साथ वीडियो, सीसीटीवी आदि के साक्ष्य भी लगाए हैं। पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई उल्टी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें