थाना क्षेत्र के गांव भिलावटी में शनिवार की रात बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे मकान के अंदर चारपाई पर सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
गांव भिलावटी निवासी शिशुपाल पुत्र रामपाल सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात वह अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे आई तेज बारिश के चलते छत पर पानी भर गया। जिससे मकान की गाटर पत्थर की छत अचानक भरभराकर बच्चों के ऊपर गिर गई। तथा छत के गिरे मलबे में दबकर उनकी पत्नी पार्वती, बेटा राज व बेटी दीक्षा घायल हो गए।