फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कंधा टकराने के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Mon, 01 Jul 2024 06:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधा टकराने के विवाद में थाना रोरावर के नीवरी आसिफ बाग में रविवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नीवरी आसिफ बाग निवासी शकील पुत्र मुरादी खां रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कारखाने से घर जा रहा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के युवक जुबेर खां ने उसके कंधे में कंधा मार दिया। इसकी शिकायत शकील ने जुबेर के घर पहुंचकर उसके पिता मुन्ने खां से की, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सिर में डंडा लगने से शकील घायल हो गया। बालिका तान्या और एक अन्य व्यक्ति इमरान भी चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें