फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन हटते ही समद रोड पर धांय-धांय.. शहर भर में दुस्साहस की चर्चाएं

विज्ञापन
कैशियर से लूट की घटना के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

सोमवार को समद रोड पर जो कुछ हुआ, वह वाकई दुस्साहसिक था। शहर के पॉश और अतिव्यवस्त बाजार में भीड़ के बीच पहले 22.70 लाख लूटे। फिर भागते समय बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग की। वह तो गनीमत है कि 12 बजे बाजार खुलने का समय है। घटना के समय लोग दुकानें खोलने में व्यस्त थे और सड़क पर आवाजाही बहुत ज्यादा नहीं थी। इसलिए पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि लूट हुई है। फायरिंग होने पर यही माना कि दो गुटों में झगड़े में गोली चली है। मगर कुछ मिनट बाद जब लूट का शोर मचा तो शहर भर में बदमाशों के इस दुस्साहस की चर्चाएं होने लगीं और हर जुबां पर एक ही बात आई कि लॉकडाउन हटने के पहले ही दिन बदमाश चुनौती दे गए। आगे क्या होगा?
घायलों की जुबानी, घटना की कहानी
इस घटना में जो पांच राहगीर छर्रे लगने से जख्मी हुए हैं। मौके पर और मेडिकल कॉलेज में हुई बातचीत में जो कुछ उन्होंने बताया उसके अनुसार इनमें से दो शाहनवाज और अभिषेक तो विष्णुपुरी के एक नर्सिंग होम में नौकरी करते हैं। वह किसी काम से एक साथ बाजार आए थे। इसी तरह बेगमबाग निवासी महिला कृष्णा पत्नी राजीव अपनी 14 साल की बेटी मनीषा संग पंजाब नेशनल बैंक जा रही थीं, जबकि तालिबनगर निवासी रोहित फोटो स्टेट की दुकान पा जा रहे थे। तभी एकाएक फायरिंग में छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। किसी के हाथ, किसी के पैर और किसी के शरीर के किसी हिस्से में छर्रे लगे। पहले तो उन्हें समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ? वह खुद एकाएक धांय-धांय की आवाज सुन हक्के-बक्के से इधर उधर देख रहे थे। मगर जब अपने ही शरीर से खून रिसता देखा और दर्द का अहसास हुआ तब पता चला कि उनके ही गोली लग गई।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदार और तमाम ग्राहक नहीं देख सके लूट होते हुए
घटना को इतनी फुर्ती से अंजाम दिया गया कि बदमाश वैन से कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े थे। जैसे ही रजत शर्मा उन्हें एलआईसी बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरता दिखाई दिया तो उसमें से एक गाड़ी के पास पहुंच गया, जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट कर खड़ा हो गया। जैसे ही रजत ने वैन का पिछला हिस्सा बैग रखने के लिए खोलना चाहा, तभी बदमाश ने उससे बैग झपटा और बट मार दी। सब कुछ सैकेंडों में हुआ और बाइक पर बैठकर बदमाश भाग लिए। रजत के शोर पर गार्ड अजेंद्र गाड़ी से बाहर आया और फायरिंग शुरू की, तब लोगों का उस ओर ध्यान गया।
विज्ञापन

समद रोड के दोनों छोर पर गश्त पर थे दो कोतवाल
यह बदमाशों का दुस्साहस ही कहा जाएगा कि सोमवार को पुलिस बैंकों की सुरक्षा को लेकर चेकिंग पर रहती है। आज भी यही था। एक तरफ घटना के वक्त इंस्पेक्टर क्वार्सी बैंक चेकिंग करते हुए टीकाराम स्कूल के सामने से गुजर रहे थे और उधर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान वारदात हुई और पीड़ित बदमाशों के पीछे छोड़कर सेंटर प्वाइंट तक पहुंचे तो वहां उनका सामना सीधे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर से हो गया। इधर, किसी राहगीर ने फायरिंग की खबर क्वार्सी कोतवाल को दी तो वह भी उल्टे पांव मौके पर दौड़ लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें