फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा-बरेली हाईवे पर दिनदहाड़े लूट, कारोबारी के मुनीम से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लूटे 10.40 लाख

Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोरई (इगलास)।

सार

घटनाक्रम दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास का है। हाथरस कोतवाली शहर के चामड़ गेट निवासी पीतल कारोबारी नितिन अग्रवाल का नगला भुस निवासी मुनीम दीपक बाइक पर 10.40 लाख रुपये बैग में रखकर मथुरा जा रहा था। यह रुपया उसे मथुरा में किसी पार्टी को देना था। 
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे पर काली स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने 10.40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के पीतल कारोबारी के मुनीम दीपक से बृहस्पतिवार दोपहर मथुरा-बरेली हाईवे पर काली स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने 10.40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात के वक्त बाइक सवार मुनीम मथुरा की पार्टी को भुगतान देने जा रहा था। तभी गोरई क्षेत्र में साथिनी के निकट बदमाशों ने घेर लिया। खबर पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मुनीम की भूमिका को संदिग्ध माना है।

विज्ञापन

घटनाक्रम दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास का है। हाथरस कोतवाली शहर के चामड़ गेट निवासी पीतल कारोबारी नितिन अग्रवाल का नगला भुस निवासी मुनीम दीपक बाइक पर 10.40 लाख रुपये बैग में रखकर मथुरा जा रहा था। यह रुपया उसे मथुरा में किसी पार्टी को देना था। दीपक के अनुसार जब वह गोरई क्षेत्र में साथिनी के करीब पहुंचा। तभी पीछे से आई काले रंग की स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। लात मारकर उसकी बाइक गिरा दी। फिर उसका मोबाइल व बाइक में फंसा रुपयों का बैग लेकर भाग गए। 

बदमाशों के जाने के बाद दीपक ने शोर मचाते हुए राहगीरों की मदद से यह सूचना अपने मालिक व पुलिस को दी। खबर पर एसपी देहात, सीओ इगलास के साथ-साथ गोरई व इगलास पुलिस भी पहुंच गई। घटना से पहले व बाद में काफी देर तक हाईवे पर दोनों ओर सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने मुनीम की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एक टीम को हाईवे पर हाथरस से लेकर मथुरा तक व उसके सभी सर्विस व लिंक मार्गों पर सीसीटीवी देखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

हाथरस के व्यापारी के मुनीम ने अपने साथ स्कार्पियो सवारों द्वारा 10.40 लाख की लूट की सूचना दी थी। अब तक की जांच व सीसीटीवी से लूट के समय के आसपास स्कार्पियो या किसी अन्य कार के आने जाने के साक्ष्य नहीं मिले। इसलिए दीपक की भूमिका पर संदेह है। घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द सही खुलासा किया जाएगा। -अमृत जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें