प्रतीक वार्ष्णेय पुत्र ब्रजभूषण वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक कोतवाली अलीगढ़ ने अपनी सरिया फैक्टरी में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कासिमपुर रोड पर जेके सीमेंट फैक्टरी के सामने उनकी फैक्टरी है। 24 जुलाई की रात चार लुटेरे फैक्टरी में घुसे।
उन्होंने सुरक्षा कर्मी सूरज शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा व फुरकान पुत्र इरफान को लोहे के बेड से बांध दिया। इसके बाद बाद ट्रांसफार्मर से करीब साठ किलोग्राम कॉपर वायर सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। बमुश्किल सुरक्षा कर्मियों ने अपने हाथ-पैर खोलने के बाद फोन कर उन्हें सूचना दी।