फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बोरों में कराई जाए तौल, बंद हो जबरन की कटौती

Wed, 26 Jul 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की गल्ला मंडी में मंगलवार को एसडीएम अतरौली अनिल कटियार, मंडी सचिव और गल्ला व्यापारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें किसानों के शोषण का मुद्दा उठाया। कहा कि अनाज की अनाज की तौल बोरों में हो और गल्ला व्यापारियों की ओर से की जा रही जबरन कटौती तत्काल बंद कराई जाए।
विज्ञापन




भाकियू के मंडल अध्यक्ष विमल तोमर के निर्देश पर भाकियू के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गल्ला मंडी में कुछ न कुछ बहाना बनाकर व्यापारी किसानों के अनाज में एक से तीन किलोग्राम प्रति क्विंटल तक की कटौती कर रहे हैं। यह तत्काल बंद होनी चाहिए। गल्ला मंडी के नियमानुसार बोरों में तौल की जाए और अनाज की बिक्री के लिए नीलामी कराई जाए।




बैठक में उपजिलाधिकारी अतरौली अनिल कटियार ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि जिस प्रकार सभी मंडियों में बोरों में तौल हो रही है, उसी प्रकार छर्रा मंडी में भी बोरों में ही तौल अतिशीघ्र शुरू कराई जाए। बैठक में भाकियू के ब्लाॅक गंगीरी अध्यक्ष सुभाष यादव, अर्जुन सिंह, दाताराम, लहरी सिंह, बाबू सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, रिंकू, विनीत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें