फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फैक्टरी अकाउंटेंट से लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे दबोचे, सवा लाख रुपये बरामद

Fri, 17 Jan 2025 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इगलास के गांव गुरसेना की एंगल फैक्टरी के अकाउंटेंट सुशील पाठक अपने साथी के साथ फैक्टरी के रुपये लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। सुबह 09.45 बजे गोरवा-भोरवा रोड पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने सुशील पाठक से रुपयों भरा बैग छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपी और बरामदगी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास स्थित गांव गुरसेना की एंगल फैक्टरी के अकाउंटेंट से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। एक बदमाश गोली लगने से घायल भी हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से लूटी हुई 125500 रुपये, अवैध असलाह-कारतूस, वॉकी-टॉकी, मोबाइल व बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


10 जनवरी को इगलास के गांव गुरसेना की एंगल फैक्टरी के अकाउंटेंट सुशील पाठक पुत्र सुरेश चन्द्र पाठक निवासी खारीवरी बुलन्दशहर अपने साथी के साथ फैक्टरी के रुपये लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। सुबह 09.45 बजे गोरवा-भोरवा रोड पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने सुशील पाठक से रुपयों भरा बैग छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन


17 जनवरी को स्वॉट, सर्विलान्स टीम व इगलास पुलिस चैकिंग कर रही थी। इगलास में डबल नहर के बीच की पटरी पर सासनी रोड की तरफ एक बाइक सवार दो व्यक्ति आ रहे थे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया। मुठभेड़ में अभियुक्त सौरभ उर्फ शुभम खटीक के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त सौरभ उर्फ शुभम खटीक पर जयपुर राजस्थान से 25000 रुपये वर्ष 2024 में इनाम घोषित है। 

विज्ञापन

ऐसे की लूट

पकड़े गए अभियुक्तों के गिरोह में राजस्थान, आगरा व अलीगढ आदि जनपदों के सदस्य हैं। ये लोग फैक्ट्री, ज्वैलर्स की दुकानों आदि को चिन्हित करते हैं। कैश ले जाने वाले रास्तों की रैकी करते हैं। ऐसे लोगों को जो बैंक में रुपये जमा करने जाते हैं, को अवैध शस्त्रों से डरा धमकाकर कैश छीन कर भाग जाते हैं। 

पकड़े गए अभियुक्त
  • सौरभ उर्फ शुभम खटीक पुत्र चौब सिंह निवासी ग्राम दुलारा थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा हाल पता महाराजा प्रोपर्टी अनिरुद्ध नगर मथुरागेट भरतपुर राजस्थान। 
  • अमित झा पुत्र बन्टू निवासी 6/135 प्रकाश नगर थाना शाहगंज जनपद आगरा। 

यह हुआ बरामद 
  • 2 तमंचा नाजायज 315 बोर
  • 1 खोखा कारतूस
  • 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • दो वॉकी-टॉकी हैंड सैट
  • दो मोबाइल फोन 
  • एक  मोटरसाइकिल हीरो स्पेलन्डर प्लस
  • लूटी गयी रकम के 1,25,500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें