फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक के गोदाम से लूट:एक बाल अपचारी समेत चार गिरफ्तार, आरोपियों से तमंचा-कारतूस व नकदी बरामद

Tue, 18 Mar 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना में शामिल सागर व प्रियांशु गुप्ता निवासी कावेरी वाटिका गली नंबर-2 थाना क्वार्सी, जार्डन उर्फ फहीम खान निवासी टायर वाली गली नई बस्ती थाना बन्नादेवी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 15,200 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
लूट में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की थाना बन्नादेवी पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने नई बस्ती में सीमा टाॅकीज के पास 15 मार्च को कोल्डड्रिंक के गोदाम से हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत चार आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, नकदी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि कोल्डड्रिंक गोदाम से आरोपी 80 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। टीम ने इस घटना में शामिल सागर व प्रियांशु गुप्ता निवासी कावेरी वाटिका गली नंबर-2 थाना क्वार्सी, जार्डन उर्फ फहीम खान निवासी टायर वाली गली नई बस्ती थाना बन्नादेवी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 15,200 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों पर बन्नादेवी थाने में पूर्व से ही तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें