फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला कंपनी में काम करते थे तीनों लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में पकड़े गए ज्वेलर लूटकांड में शामिल लुटेरे पेशेवर अपराधी हैं। उनका लंबा आपराधिक इतिहास है। खास बात है कि ये लोग यूपी में पहली बार पकड़े गए हैं। इससे पहले गुरुग्राम में इनकी गिरफ्तारी हुई थी। वहां से जमानत पर छूटने के बाद तीनों गाजियाबाद के खोड़ा में जाकर बस गए। वहीं से अपराध करने इधर उधर जाते थे और फिर वापस वहीं पहुंच जाते थे।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि तीनों चूंकि नामचीन पान मसाला कंपनी में नौकरी करते थे। इसलिए गांव क्षेत्र में ज्यादा लोगों को शक नहीं होता था। मगर इस बार जब इनके कारनामे उजागर हुए हैं तो लोग हैरान हैं। हां, कालीचरण की हत्या से पहले से ये लोग गांव में नहीं थे। गाजियाबाद ही थे। संभवत: इसीलिए इस हत्याकांड में इनकी नामजदगी नहीं हुुई और अमन की साजिश व गांव के दूसरे विरोधियों की नामजदगी इस हत्याकांड के मुकदमे में आई थी। इनके रिमांड पर आने के बाद अन्य तमाम घटनाओं को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
हरिदासपुर पर ज्वेलर भी इसी गैंग के सदस्य ने लूटा
पुलिस के अनुसार इनका दोस्त अमन जेल में है। उसका एक भाई पिछले दिनों लॉकडाउन के बीच में ही लोधा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने हरिदासपुर के दो ज्वेलर भाइयों को जलालपुर से लौटते समय लूटना स्वीकारा था। वह भी इन दिनों जेल में है। यह तीनों भी उसी के साथ अपराध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें