फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज से पीछे लगे थे लुटेरे, मिला सीसीटीवी फुटेज

सार

इन चारों के फुटेज जारी करते हुए एसएसपी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और कहा है कि जो भी सूचना देगा, उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसी प्रयास में कासगंज से ही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। ये चारों एक काली व दूसरी लाल रंग की बाइक पर सवार हैं।
विज्ञापन
शेखा झील के पास हुई लूट के बाद सीसी टीवी कैमरें में कैद आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज से लौटते हापुड़ के सराफा व्यापारी संग अकराबाद क्षेत्र में पनैठी-गंगीरी मार्ग पर हुई लूट में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। सीसीटीवी में चार बदमाश कैद पाए गए हैं। इन चारों के फुटेज जारी करते हुए एसएसपी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और कहा है कि जो भी सूचना देगा, उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। खास बात है कि यह चारों बदमाश कासगंज से ही पीछे लगे थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना के खुलासे में लगी तीन टीमें अपने अलग अलग काम कर रही हैं। इसी प्रयास में कासगंज से ही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें चार बदमाश कैद हैं। ये चारों एक काली व दूसरी लाल रंग की बाइक पर सवार हैं। अब यह साफ है कि बदमाश कासगंज से पीछे लगे तो यह भी अंदेशा है कि कासगंज से ही किसी ने मुखबिरी की है।
इस पर कासगंज के किसी करीबी पर पुलिस काम कर रही है। सीओ बरला अभय कुमार पांडेय के अनुसार सीसीटीवी की मदद से इन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने इन चारों की सूचना देने पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। बता दें कि हापुड़ के श्रीनगर गीता मार्ग निवासी पुनीत जिंदल अपने साथी व चालक संग कासगंज से लौट रहे थे। तभी उनके साथ लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें