फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन लौटी: थाने में बोली...आरोप झूठे, पति के साथ रहूंगी, साथ ले जाने को नहीं कोई तैयार

Sun, 11 Jan 2026 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी के एक दिन बाद ही गई दुल्हन लौट आई है। दुल्हन पति के साथ रहना चाहती है। उसने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया। पति व उसके परिवार वाले उसे साथ नहीं ले जाना चाहते।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन लौटी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस के गांव टीकरी निवासी अभिज्ञान ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताकर थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन वही महिला 10 जनवरी को चंडौस थाने पहुंच गई। लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए पति के साथ रहने की बात कहने लगी। फिलहाल पति और परिवार तैयार नहीं है। कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


अभिज्ञान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि शादी के बाद एक दिन ही घर पर रही उसकी पत्नी लाखों रुपये कीमत के गहने और रुपये लेकर भाग गई है। पत्नी के साथ ही शादी के कराने वाले बिचौलियों को भी रिपोर्ट में आरोपी बनाया था। अब वही महिला 10 जनवरी को चंडौस कोतवाली पहुंची।

थाना पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि पति की रजामंदी पर अपनी बीमार मां की देखभाल करने चली गई थी। गहने और रुपये ले जाने की बात झूठी है। उसने पति पर शराब पीने का भी आरोप लगाया। वहीं पति का कहना है कि उसके साथ महिला का व्यवहार सही नजर नहीं आ रहा है। युवक के परिवार को यह भी अंदेशा है कि दर्ज कराई गई रिपोर्ट का मामला खत्म होने के बाद महिला दोबारा चली गई तो जिम्मेदारी कौन लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें