फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने दुबे पड़ाव पर प्रधानाचार्य को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोर के लुटेरों ने दुबे पड़ाव पर प्रधानाचार्य को लूटा
विज्ञापन

सब हेड...
रेलवे स्टेशन से घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर के गांधीपार्र्क क्षेत्र में दुबे पड़ाव पर बृहस्पतिवार तड़के भोर के लुटेरों ने खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को लूट लिया। घटना के वक्त वह प्रयागराज से वापस लौटते समय रेलवे स्टेशन से घर जा रहे थे। तभी बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर उनका बैग लूट लिया, जिसमें नकदी व मोबाइल आदि कीमती सामान रखा था।
विज्ञापन

सासनीगेट गंभीरपुरा के जितेंद्र राही खैर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। वह सरकारी काम से प्रयागराज गए थे। वहां से बृहस्पतिवार तड़के ट्रेन से वापस लौटे और रेलवे स्टेशन से बाहर आकर ऑटो से दुबे पड़ाव पर उतरे। यहां से सब्जी मंडी पार कर आगरा रोड की ओर पैदल जा रहे थे। वहां से उन्हें दूसरे ऑटो में सवार होना था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने घेरकर उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। वह कुछ समझते, उससे पहले बदमाशों ने हाथ में लगे ट्राली बैग छीन लिया और भाग गए। इस पर जितेंद्र ने शोर भी मचाया। आसपास के लोग भी बाहर आए। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले में तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर के अनुसार हुलिया के आधार पर बदमाशों को खोजा जा रहा है। तहरीर के अनुसार बैग में दस हजार रुपये, मोबाइल व कुछ जरूरी कागज रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें