फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की अन्य प्रदेशों के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अन्य प्रदेशों के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी है। 25 मार्च के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार अलीगढ़ से बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। देर शाम तक बुद्ध विहार और अलीगढ़ डिपो की करीब 30 बसों का संचालन हुआ। इनके संचालन से रोडवेज को आमदनी बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि अलीगढ़ से दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया गया। अभी तक यह बसें कौशांबी तक ही जा रहीं थी। अब यह दिल्ली राज्य की सीमा में भी प्रवेश कर रही हैं। हरियाणा और राजस्थान के लिए आज से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड के लिए अभी बस चलाने की अनुमति नहीं मिली है। वहां के लिए फिलहाल बसों को रवाना नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें