फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 30 एसी बसें

Fri, 28 Sep 2018 01:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रोडवेज के बेडे़ में जल्द ही 30 एसी बसें शामिल हो जाएंगी। गत दिवस अलीगढ़ आए परिवहन मंत्री बातों-बातों में परिवहन निगम के अधिकारियों को बसों के संचालन का इशारा दे गए। रोडवेज के बेड़े में बसों के शामिल होने के बाद अनुबंध पर लगी बसों के स्थान पर परिवहन निगम अपनी एसी बसों का संचालन करेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों को नई एसी बसों का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


वर्तमान में अलीगढ़ परिवहन निगम के पास एक भी वातानुकूलित बस नहीं है। परिवहन निगम द्वारा करीब 14 एसी बसों को अनुबंध के तहत संचालन किया जा रहा है। यह बसें नोएडा एवं आगरा के लिए संचालित की जा रहीं हैं। गर्मियों के दिनों में इन बसों में आए दिन कूलिंग कम होने की शिकायत से अधिकारियों को रोजाना रूबरू होना पड़ता है। साथ ही यात्रियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है।

अधिकारी यात्रियों की शिकायत पर बस मालिकों को नोटिस भी देते हैं, लेकिन बस मालिक सेटिंग के तहत बिना गाड़ी में काम कराए ही चलाते रहते हैं। इससे निगम के अधिकारियों की छवि भी खराब होती है।
विज्ञापन

परिवहन निगम अब अपनी एसी बसों के संचालन की योजना में जुट गया है।

गत दिवस अलीगढ़ आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निगम के अधिकारियों से जनरथ (एसी) बसों की डिमांड के बारे में पूछा। अधिकारियों ने उन्हें 30 जनरथ (एसी) बसों की डिमांड दे दी। अब कितनी बसें मिलती है यह मुख्यालय के अधिकारियों पर निर्भर करता है। जबकि अधिकारी 30 बसों मिलने की पूरी उम्मीद जता रहा हैं। साथ ही इन बसों को आगरा, नोएडा, लखनऊ समेत अन्य मार्गों पर चलाने की योजना बनाने में लगे हैं। 

बसों के खरीदने का जल्द ही काम शुरू होने वाला है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गत दिवस बसों की खरीददारी के बारे में जानकारी देने के साथ ही डिमांड भी लेकर गए हैं। अब देखने वाली बात है कि वह अलीगढ़ को तोहफे में कितनी एसी बसें देंगे।
विज्ञापन

- यूपी सिंह, एआरएम (फाइनेंस) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें