फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चार दिन बाद रोडवेज कर्मियों की भूख हड़ताल खत्म

Thu, 30 Jul 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने चार दिन से जारी भूख हड़ताल और सात दिन से चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



कर्मचारी नेताओं का आरोप था कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही स्थानांतरण में अनियमितताएं, डग्गामारी पर प्रभावी कार्रवाई न होने तथा छोटी-छोटी बातों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई से कर्मचारियों में असंतोष है।

बुधवार को चौथे दिन भी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ क्षेत्रीय संरक्षक राघवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री हर्ष गौतम भूख हड़ताल पर डटे रहे। उनके समर्थन में प्रदेश उपमहामंत्री रमापति त्रिपाठी और प्रदेश संयुक्त मंत्री रविशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि अनशन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


शाम को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुशवाहा ने प्रदेश संरक्षक एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी से हुई वार्ता का हवाला देते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें