फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते अलीगढ़ से हरियाणा, राजस्थान जाने वाली रोडवेज बसों पर लगी पाबंदी को हटा दिया गया है। अब सिर्फ दिल्ली जाने वाली बसों के शुरू होने के इंतजार है। अभी तक दिल्ली जाने वाली बसों को कौशांबी बॉर्डर तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से हर दिन हरियाणा और राजस्थान के लिए करीब 25 बसों का संचालन होता है। 75 के करीब बसों का संचालन दिल्ली के लिए है। दिल्ली जाने वाली बसों पर लगी पाबंदी हटने के बाद रोडवेज को इसका सबसे बड़ा फायदा मुनाफे के तौर पर मिलेगा। कोरोना काल के चलते रोडवेज आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। रोडवेज के बुद्ध विहार डिपो के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों को अभी दिल्ली के लिए शुरू नहीं किया है। हरियाणा और राजस्थान जाने वाली बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें