फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के टूटे शीशे, सर्दी में ठिठुर रहे यात्री

विज्ञापन
गांधीपार्क बस अड्डे पर बसों में शीशे टूटे टूटे हुए हैं परिवहन विभाग सर्दी के मौसम में भी बिना शीश? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ठंड में रोडवेज बसों से यात्रा कठिन हो गई है। अधिकतर बसों की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। खिड़कियों से होकर अंदर घुसतीं सर्द हवाएं शरीर में सिहरन पैदा कर रही हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, एटा, इटावा, आगरा, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गोरखपुर रूटों की बसों की सबसे अधिक स्थिति खराब है। बसों के अंदर गंदगी भी पसरी रहती है। खिड़कियों के टूटे होने के साथ ही सीट भी सही नहीं हैं।
यात्रियों ने बताया कि इस ठिठुरन भरे मौसम में भी रोडवेज खिड़कियों को दुरुस्त नहीं करा रहा है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के आरएम परवेज खान ने बताया कि जिन भी बसों में खिड़कियां टूटी हैं, उन्हें जल्द ही संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व वाहन स्वामियों से वार्ता कर दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें