फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में गायब होने लगे शीशे

Tue, 26 Jan 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में रोडवेज बसों में यात्रा करना अब लोगों को सताने लगा है। एक ओर तो बसों में पूरी तरह से शीशे नहीं लगाए गए, जबकि रोडवेज अफसर बसों में पूरे शीशे होने का दावा कर रहे हैं। यह दावा कितना कारगर सबित हो रहा है। यह बसों की हालत देखकर पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली रूट पर चलने वाली रोडवेज की अलीगढ़ डिपो की बस में पिछली सीट के पास वाला शीशा गायब था। इसी तरह से रोडवेज की बस नंबर यूपी 81एएफ-1742 में भी पिछली सीट का  शीशा गायब था। इतना ही नहीं एक रोडवेज बस में तो आगे का ही शीशा गायब था।

 इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरिफ सकलैन ने बताया कि सेवा प्रबंधक ने सभी गाड़ियों में पूरी तरह से शीशे लगवाने की बात कहीं है। अगर बसों में शीशे नहीं है तो उन्हें जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, रविवार की रात रोडवेज बस के चालक ने बस मथुरा ले जाने के लिए मना कर दिया। पहले तो उसने कहा कि कंडक्टर कहीं चला गया है। यात्रियाें को शक हुआ कि कंडक्टर गाड़ी में सो रहा है तो उन्होंने गेट खोलने की बात चालक से कहीं। चालक ने गेट तो नहीं खोला, बल्कि वह बस लेकर बस स्टैंड से गाड़ी लेकर चला गया।

करीब एक घंटे तक कई दर्जन यात्री मथुरा रूट के लिए बस का इंतजार किया। एक घंटे बाद दूसरी बस आई, जिसमें सवार होकर यात्री मथुरा के लिए रवाना हुए। इस संबंध में रोडवेज के आरएम आरिफ सकलैन ने कहा कि गंभीर मामला है। शिकायत आने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें