फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ड्राइवर को आई नींद की झपकी, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, दो दर्जन सवारी घायल

Mon, 01 May 2023 01:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना में हाईवे  बाईपास के पास श्यामपुर- बरौली मोड़ के निकट किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री नींद के आगोश में थे।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ जनपद में रोडवेज बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने से बड़ा हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में सवार दो दर्जन सवारी घायल हो गई हैं। घायलों को बड़ी मुश्किल से बस के अंदर से बाहर निकाला गया। बस पलटते ही चालक और परिचालक मौके से भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


गभाना के एनएच 91 राजमार्ग पर श्यामपुर- बरौली मोड़ के पास सोमवार की सुबह कासगंज डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, हादसे में दो दर्जन के करीब सवारियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। नींद के झोंके से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही वहां लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गया। बस के अंदर से सवारियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन के लगभग सवारी घायल हुर्ह हैं। जिन्हें पुलिस ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन के माध्यम से बस को सीधा कर नाले से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के कासगंज डिपो की रोडवेज बस सवारियों को भरकर दिल्ली से एटा के लिए जा रही थी। तभी गभाना में हाईवे  बाईपास के पास श्यामपुर- बरौली मोड़ के निकट किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री नींद के आगोश में थे। बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों में मदद को चीख पुकार मचने लगी। 

जानकारी पर आस-पास के गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शीशे, खिड़की तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बेबी अलीगंज एटा, कोमल, प्रीती मुजफ्फरा जसरथपुर एटा, ऋषिपाल सिंह, उनकी पत्नी नीलम, निवासी अमापुर कासगंज, रिंकू, रूक्मणी निवासी धिरौना कासगंज, संगम फिरोजाबाद, प्रेमलता, प्रदीप, हिमांशी, प्रतिज्ञा मारहरा एटा, कोमल अलीगंज एटा, कनक, सुषमा जैथरा एटा समेत दो दर्ज से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस के अलावा टोल रिलीफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बा के सीएचसी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें