फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस का सफर हुआ महंगा, करनी होगी जेब और ढ़ीली, इतना बढ़ा किराया

Tue, 07 Feb 2023 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे से सभी रोडवेज बसों में प्रति किलोमीटर 25 पैसे की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। अब यात्रियों को 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को भले ही कोई सुविधाएं न मिलें, लेकिन अब सफर के दौरान उन्हें अपनी जेब और भी ढ़ीली करनी होगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण के किराए संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा देने के बाद सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे से सभी रोडवेज बसों में प्रति किलोमीटर 25 पैसे की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। अब यात्रियों को 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा। 

विज्ञापन


किराया बढ़ने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। किराया बढ़ जाने के बाद बसों में सफर करने वाले यात्रियों एवं परिचालकों के बीच कहासुनी भी हुई। जब बताया गया कि किराया बढ़ गया है तब कहीं मामला शांत हो सका। सरकार ने बसों में किराया वृद्धि के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि से परिवहन निगम ने 31 दिसम्बर तक स्वयं के संसाधनों से लगभग 3000 बीएस-06 मॉडल की नई बसें एवं वर्ष 2024 तक 2000 नई बसें खरीदने का लक्ष्य तय किया है। 

सेवा प्रबंधक विनोद कुमार के अनुसार साधारण बस सेवा के अलावा वातानुकूलित बसों के किराये में भी अनुपातिक वृद्धि हुई है। जनरथ बस किराया 163.86 पैसे, जनरथ बस 193.76 पैसे, वातानुकूलित स्लीपर बस का किराया 258.78 पैसे एवं वाल्वों बसों का किराया 286.14 पैसे प्रति यात्री प्रति किलो मीटर हो गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ से किराया में इतनी हुइ बढ़ोत्तरी

  • दिल्ली - 206 से 232
  • नोएडा- 164 से 183
  • मुरादाबाद - 203 से 230
  • बरेली- 205 से 230
  • मुजफ्फरनगर - 273 से 298
  • कासगंज - 81 से 100
  • एटा - 95 से 110
  • हाथरस - 44 से 54
  • आगरा - 109 से 125
  • मथुरा -76 से 88
  • खैर - 30 से 35
  • इगलास - 32 से 37
  • गभाना - 26 से 30
  • सासनी - 32 से 37
  • सिकंद्राराऊ- 44 से 50
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें