फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कंटेनर की टक्कर से रोडवेज बस चालक की मौत

विज्ञापन
पुष्पेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
गांव लधौआ निवासी बस चालक की सोमवार की रात एटा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। गांव निवासी हर्ष कश्यप ने बताया कि उसका पड़ोसी पुष्पेंद्र कुमार (48) बुलंदशहर डिपो में संविदा पर रोडवेज बस चालक था। सोमवार की रात पुष्पेंद्र बुलंदशहर से बस में सवारियां लेकर लखनऊ जा रहा था। इसी बीच रात करीब 1:30 बजे एटा बाईपास पर आगे चल रहे कंटेनर से बस की भिड़ंत हो गई, जिसमें पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर चालक के परिजनों के साथ अकराबाद सहकारी समिति के अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं हर्ष कुमार मौके पर पहुंचे। घायल चालक को उपचार के लिए निजी वाहन से अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। इसी बीच घायल चालक पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी नीलम एवं तीन बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें