चरन सिंह धनीपुर मंडी में मटर बेचकर बुधवार की रात टैक्ट्रर ट्राली से घर लौट रहे थे। इसी बीच रात समय करीब 12.30 बजे जीटी रोड स्थित हरीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने उनकी टैक्ट्रर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।
जीटी रोड पर गांव हरीपुर मोड़ पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात रोडवेज बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में घुस गए। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार हाथरस निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव मांडी निवासी देवदत्त पुत्र सूरजपाल अपने भाई छोटू एवं गांव नारई निवासी चरन सिंह पुत्र कालीचरण के साथ धनीपुर मंडी में मटर बेचकर बुधवार की रात टैक्ट्रर ट्राली से घर लौट रहे थे।
इसी बीच रात समय करीब 12.30 बजे जीटी रोड स्थित हरीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने उनकी टैक्ट्रर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली खंती में घुस गई। ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने करीब 35 वर्षीय देवदत्त को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि देवदत्त अविवाहित एवं अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।