फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 11 घायल, चार की हालत गंभीर

Sat, 18 Oct 2025 11:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंभीर रूप से घायल हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों बड़ा गांव हरियापुर हरदोई के रोहित, उनकी पत्नी सीमा, बेटी परी (ढाई साल ) और मां धनदेवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। यहां दिन में उपचार के बाद उन्हें भी परिजन दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
घायलों का चल रहा उपचार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस 17 अक्तूबर मध्य रात्रि अलीगढ़ रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे बाईपास पर ट्रैक्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बस के चालक-परिचालक सहित 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटना के चार घंटे बाद तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की बस फर्रुखाबाद से रात नौ बजे आनंद विहार दिल्ली के लिए चली थी। रात करीब दो बजे बस रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गोंडा कट के पास पहुंची थी, तभी अचानक से बस के आगे आलू लादकर चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिए। इससे तेज गति से चल रही बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस ट्रैक्टर में जा घुसी। 
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार किसी घायल की हालत चिंताजनक नहीं थी। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। छह बजे यातायात को भी सुचारू करा दिया गया।

एक परिवार के चार लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में बस परिचालक इटावा प्रिंस नगर भीम नगर के मोहम्मद मुस्तफा, चालक फर्रुखाबाद के लाल दरवाज कादरी गेट के महेश चंद्र के अलावा यात्री बहादुरगढ़ दिल्ली के शैलेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के विपिन, हरियापुर हरदोई के शैलेंद्र कुमार, दुर्गागंज हरदोई के राम लखन, लोनार हरदोई के धीरज को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों बड़ा गांव हरियापुर हरदोई के रोहित, उनकी पत्नी सीमा, बेटी परी (ढाई साल ) और मां धनदेवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। यहां दिन में उपचार के बाद उन्हें भी परिजन दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें