फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, यात्री हुए परेशान

Wed, 16 Jul 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार को अलीगढ़ से पलवल जा रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस बीच रास्ते में खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने धक्का दिया, तब कहीं जाकर बस स्टार्ट हो सकी।
विज्ञापन




चालक ने काफी प्रयास किया तो बस स्टार्ट होकर कुछ दूरी तक पहुंच गई और दोबारा कस्बे के ही तिरंगा चौक पर जाकर फिर खराब हो गई। बस में 30 सवारियां थीं। बस स्टार्ट नहीं हुई तो सवारियों को दूसरी बसों के जरिये पलवल रवाना कराया जा सका।



रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बस रास्ते में कैसे खराब हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। यह भी पता किया जाएगा कि वर्कशाॅप से बस जांच के बाद निकली थी या बिना जांच के ही उसे रूट पर रवाना कर दिया गया था। इस बारे में डिपो इंचार्ज से जानकारी मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें