फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में पुलिसकर्मियों से भरी रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 12 से ज्यादा घायल

Mon, 08 Apr 2019 11:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस के थाना सासनी इलाके में आगरा रोड पर हनुमान चौकी के पास रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 11 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी अलीगढ़ समेत कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंची। 

दोनों वाहनों के चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी पुलिसकर्मी चुनाव डयूटी में फतेहपुर जनपद से हापुड़ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें