फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें फुल, रोडवेज के सहारे मुसाफिरों की दीवाली होगी रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली के नजदीक आते ही दूर दराज रहकर नौकरी करने वालों को घर जाने की चिंता सताने लगी हैं। ट्रेनें फुल हो गईं है। अब सिर्फ मुसाफिरों को रोडवेज का ही सहारा रह गया है। रोडवेज ने इसके लिए धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक के लिए प्लान तैयार कर लिया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के अधिकारियों ने दिल्ली और कानपुर रूट के लिए स्पेशल प्लान तैयार किया है। इन रूट के लिए यात्रियों को हर 15 मिनट पर बस मिलेगी। रोडवेज ने एक अनुमान के मुताबिक अलीगढ़ से प्रतिदिन 30 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और लाने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर उनको प्रतिदिन के हिसाब से 400 रुपये अतिरिक्त देने का एलान किया है। वहीं, वर्कशॉप पर काम करने वालों को भी काम करने पर प्रोत्साहन राशि देेने का एलान किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली और कानपुर रूट पर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी
अलीगढ़ परिक्षेत्र के प्रबंधक जेडए नोमानी के अनुसार अलीगढ़ से दिल्ली और कानपुर जाने वाले यात्रियों को दीवाली और छठ पूजा के मौके पर परेशानी नहीं होगी। अलीगढ़ परिक्षेत्र में 675 बसें हैं। इनके 200 चक्कर अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं, जिससे की यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। परिक्षेत्र में तैनात 1400-1400 चालक-परिचालकों को 25 से तीन नवंबर तक अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए कहा गया है। दिल्ली और कानपुर रूट के लिए हर 15 मिनट पर दिन में बसें उपलब्ध होंगी। रात को हर आधा घंटे में बस मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध भी किया जाएगा। दिल्ली-कानपुर के साथ ही कासगंज, अलीगंज, नोएडा, एटा, मैनपुरी, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार सहित अन्य शहरों के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।
ट्रेनों में सीट को मारामारी
दीवाली पर अलीगढ़-दिल्ली औैर अलीगढ़-कानपुर-इलाहाबाद रूट की मेल और सुपरफास्ट गाड़ियों में सीटें फुल हो गई हैं। आलम यह है कि लोग सिफारिशें लगवाकर अपने लिए सीटें आरक्षित कराने में लगे हैं। मगर, नो रूम होने के चलते सिफारिशें भी काम नहीं आ रही हैं। इधर, गोमती रद्द होने से यात्रियों को पहले से ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें