फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश में सड़क बनी तालाब, 300 परिवार बेहाल, आवागमन में हो रही परेशानी

Sat, 25 Jul 2026 04:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जलभराव के चलते राहगीरों खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गंगा धाम कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर कीचड़ ओर जलभराव - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के दौलताबाद स्थित मथुरा रोड की गंगा धाम फेज-2 कॉलोनी में बदहाल सड़क और मूलभूत सुविधाओं की कमी से करीब 300 परिवार परेशान हैं। बारिश के दौरान मुख्य सड़क पर जलभराव होने से गहरे गड्ढे पानी से भर जाते हैं और सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।

विज्ञापन


जलभराव के चलते राहगीरों खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। 

आरोप है कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा रहता है और असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कॉलोनी से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें