फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यहां विद्यालय पहुंचने से पहले रास्ते की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सहरोई में सीमेंटेड रोड कीचड़, गंदगी के कारण नाले के रूप में तब्दील हो गई है। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने शूज हाथों में लेकर इस रास्ते को पार कर स्कूल आना-जाना पड़ता है। छींटे पड़ने से ड्रेस भी रोजाना खराब हो जाती है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव सहरोई में प्राथमिक विद्यालय के लिए जाने वाली सड़क के लिए कुछ हद तक ग्रामीण भी जिम्मेदार हैं। सड़क के दोनों ओर किसानों ने अपने खेत की मेंड़ को मिट्टी डालकर ऊंचा कर दिया है, जिससे पानी खेतों की तरफ नहीं जाता। बारिश के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण बच्चों में बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

पूर्व प्रधान रामवीर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी को चार अप्रैल को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सड़क पर जलभराव के कारण कई छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते हैं। यह सड़क गांव का मुख्य मार्ग है, जिससे न केवल छात्र बल्कि आम ग्रामीणों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन




- गांव सहरोई में जल्द ही विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग की सफाई कराकर बंबे तक पानी को सुचारू कराया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - आदिल फेज, बीडीओ

मुख्य सड़क सीसी (कंक्रीट) से बनी हुई है, लेकिन सड़क के किनारे कुछ किसानों द्वारा ऊंचा मिट्टी का ढेर लगा दिया , जिससे बारिश और नाली का पानी रुक जाता है। इसी कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। किसानों से बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। ललित पाठक, ग्राम प्रधान



-सड़क की नालियों का पानी निकास बंबे में न करकर उसे पहले ग्राम समाज की खाली पड़ी जगह में डाल दिया जाए तो जलभराव की समस्या नहीं होगी। जलभराव से स्कूली बच्चे, स्टाफ व ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं।- अंशुल शर्मा


-बरसात में जिस बंब् में नाली की निकासी का पानी जाता है, वह नहर का पानी आने पर ओवरफ्लो हो जाता है और वापस पानी बहुत दूरी तक सड़क पर आ जाता है और समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। ग्रामीण परेशान रहते हैं। - शिवम



गांव में सिर्फ एक संगीता नामक सफाई कर्मी है , जिसके चलते पूरी तरह से नालियों में सफाई न हो पाने के कारण स्कूल के मार्ग पर जलभराव समस्या बनी रहती है। - नवीन शर्मा


प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर नाली का पानी सड़क पर आ जाता है पानी की निकासी बंबे में जा रही है किंतु बारिश के दिनों में नाली साफ न होने के कारण पानी का भराव हो जाता है। - सतीश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें