यमुना एक्सप्रेस वे पर सादाबाद थाना क्षेत्र के पास स्कोडा और सफारी कार आपस में भिड़ गईं। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकरी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल रामबाग में भर्ती कराया गया है। घायलों के नामों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस दुर्घटना में घायल लोगों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस ने आधिकारिक रूप से अभी इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है। दुर्घटना में मृत महिला सहित चारों लोगों के शरीर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
प्राथमिक जांच के बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शवों को ले जा रही एम्बुलेंस चंदपा के पास खराब हो गई। जिसके बाद दूसरा वाहन मंगाया गया।