फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर बेटियों के लिए साड़ी लेने गए बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
करन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
गांव गोसपुर निवासी बुजुर्ग की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग ससुराल से घर आई बेटियों के लिए साइकिल पर सवार होकर साड़ियां खरीदने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव गोसपुर निवासी करन सिंह (78) रक्षाबंधन पर घर आईं बेटियों के सिए कस्बा से सोमवार शाम पांच बजे साइकिल पर सवार होकर साड़ियां खरीदने जा रहे थे। गांव इस्माइलपुर व हसनपुर के बीच में एक ट्रैक्टर चालक ने करनसिंह की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक फरार है।
दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
गांव मखदूमनगर पर दो बाइकों की आमने सामने हुई भिडंत में तीन लोग घायल हो गए। कासगंज के थाना ढोलना के गांव महावर निवासी रविंद्र सिंह पुत्र मुन्नालाल सोमवार को थाना छर्रा के गांव नगला गुलरिया अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार आशू पुत्र नवाब सिंह निवासी बढारी ने की उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रविंद्र व आशू गंभीर घायल हो गए। रविंद्र सिंह की भांजी मोनीसा हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव नगला हंशी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र जयनारायन सोमवार की सुबह अलीगढ़ से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। गांव नगरिया जाहर मंदिर के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार तेजवीर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें