फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण सिंह की पौत्री-दामाद की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्री-दामाद व नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के बेटा-बहू मंगलवार देर शाम आगरा-लखनऊ हाईवे पर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। वे अपने गनर व ड्राइवर संग एमजी हैक्टर कार से लखनऊ जा रहे थे, तभी बारिश में कुत्ते को बचाने के फेर में कार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। सभी के हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें बाद में फर्रुखाबाद प्रशासन ने लखनऊ भेजा, जहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के बड़े पुत्र जितेंद्र राज सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई प्रवीण राज सिंह व उनकी पत्नी पूर्णिमा वर्मा यानि कल्याण सिंह के पौत्री-दामाद मंगलवार शाम अपनी गाड़ी से ड्राइवर अजय व गनर सुनील यादव संग लखनऊ में भरती कल्याण सिंह को देखने जा रहे थे। वाकया शाम करीब साढ़े छह बजे का है, जैसे ही वे फर्रुखाबाद जिले की सीमा में हाईवे पर चल रहे थे, तभी बारिश में सड़क क्रास करते एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने का ड्राइवर ने प्रयास किया। मगर गाड़ी से संतुलन खो गया और गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के बैरियर से टकराकर एकाएक पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।
दुर्घटना के बाद किसी तरह ड्राइवर व गनर शीशे तोड़कर बाहर निकले। फिर दोनों ने प्रवीण राज को बाहर निकाला और बाद में पिछला शीशा तोड़कर पूर्णिमा वर्मा को बाहर निकाला गया। यह खबर पूर्णिमा वर्मा के पिता एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या व उनके बेटे प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल फर्रुखाबाद प्रशासन को अवगत कराया। इसी बीच खबर पर हाईवे की एंबुलेंस पहुंच गई। बाद में डीएम फर्रुखाबाद सहित पुलिस प्रशासनिक अमला पहुंच गया। इसी बीच लखनऊ में मौजूद राजवीर सिंह राजू भैय्या ने अपनी गाड़ी वहां भेज दी और वे चारों उस गाड़ी से लखनऊ गए। जितेंद्र राज सिंह के अनुसार सभी के हल्की खरोंच जैसी चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया था।अब घबराने जैसी कोई बात नहीं है। इस खबर पर खुद उनके पिता वरिष्ठ भाजपा नेता श्यौराज सिंह व मां जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने भी अधिकारियों से वार्ता की और दोनों के सकुशल होने की खबर पर ईश्वर का आभार जताया। दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे बाद में क्रेन की मदद से हटवाया गया।
विज्ञापन

-मेरे बेटा व बहू का मंगलवार देर शाम हाईवे पर कार से एक्सीडेंट हुआ। मगर सभी के प्यार व ईश्वर के आशीर्वाद से किसी को चोट नहीं आई है। सभी ठीक हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।-श्यौराज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें