फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना देहली गेट क्षेत्र में मंगलवार को जलालपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहली गेट के शाह जमाल का रहने वाला आशु उर्फ आस मोहम्मद (21) एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
पुलिस के मुताबिक वह अपने भाई नाजिम के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार को फैक्टरी की ओर जा रहा था। जलालपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशु उर्फ आस मोहम्मद की मृत्यु हो गई। नाजिम घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें