फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के एटा बाईपास पर शनिवार की शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। राहगीरों ने ट्रक चालक को मौके पर दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक कंपनी में काम करने वाले वासुदेव (20) पुत्र राजपाल व बॉबी (18) पुत्र नैकसेलाल निवासीगण नगला छईय्या थाना अवागढ़, एटा रविवार की छुट्टी होने के चलते बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मडराक थाना क्षेत्र में एटा बाईपास पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
ट्रक में रोड़ी लदी थीं। मौके पर मौजूद रहगीर हादसा देख दौड़ पड़े। ट्रक चालक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों के कपड़ों की तलाशी ली। आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त हुई। इंस्पेक्टर मडराक राजीव कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें